🔴  बोले: “डबल इंजन सरकार ने बंद कराया गुंडा टैक्स, सपा शासन था रंगदारी और वसूली का प्रतीक”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा व्यापारियों के बहाने योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किए जाने पर भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में रंगदारी, गुंडागर्दी और कमीशनखोरी चरम पर थी, जबकि वर्तमान सरकार में व्यापारी सुरक्षित और आत्मनिर्भर हैं।

🔹 सरकार ने नहीं लगाया कोई नया टैक्स
विधायक बोरा ने स्पष्ट किया कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया। डीजल-पेट्रोल देश में सबसे सस्ते हैं, और इसके बावजूद प्रदेश “राजस्व सरप्लस स्टेट” बना हुआ है।

🔹 व्यापारी हितैषी नीतियां: ओडीओपी, एमएसएमई, निवेश मित्र
प्रदेश में आज 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयाँ संचालित हो रही हैं, जिससे 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना से प्रदेश वैश्विक बाज़ार में अपनी छाप छोड़ रहा है।

🔹 निवेश में रिकार्ड सफलता
प्रदेश को अब तक 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव ज़मीन पर उतर चुके हैं, और 60 लाख युवाओं को रोज़गार मिला है।

🔹 आर्थिक विकास में बड़ी छलांग
2017 में जहां प्रदेश की जीडीपी 12.75 लाख करोड़ थी, आज यह बढ़कर 31 लाख करोड़ हो गई है। प्रति व्यक्ति आय 46 हजार से बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो चुकी है।

🔹 पारदर्शी शासन व्यवस्था, माफिया-मुक्त प्रदेश
डॉ. बोरा ने कहा कि अब कोई व्यापारी ‘गुंडा टैक्स’ देने को मजबूर नहीं, क्योंकि डबल इंजन सरकार ने माफिया राज को खत्म कर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया है।

🔹 सपा की जातिवादी राजनीति पर हमला
उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की राजनीति जातीय ध्रुवीकरण पर आधारित है। जब-जब अपराध होता है, सपा आरोपी की जाति देखकर खड़ी हो जाती है, जबकि भाजपा सरकार न्याय के सिद्धांत पर काम करती है।

🔹 बैंकिंग सेक्टर में भी प्रगति
2016-17 में जहां बैंकिंग कारोबार 12.75 लाख करोड़ था, वह 2024-25 में 29.66 लाख करोड़ तक पहुंच गया। सीडी रेशियो 46% से बढ़कर 61% हुआ है और लक्ष्य 70% रखा गया है।

🔹 GI टैग से वैश्विक पहचान
उत्तर प्रदेश के 77 उत्पादों को GI टैग मिला है। अब प्रदेश मोबाइल, टेक्सटाइल, कालीन, ब्रास, और खिलौना उद्योग में अग्रणी बन चुका है।

विधायक डॉ. बोरा ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा नेता मानसिक रूप से चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं। उन्होंने सपा शासन की वसूली संस्कृति को उजागर किया और डबल इंजन सरकार की विकास यात्रा को व्यापारियों का रक्षक और युवाओं के लिए अवसरों का सृजनकर्ता बताया।


___________

Exit mobile version