फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बुधवार को विधायक छोटेलाल वर्मा एवं जिला अधिकारी आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने निरीक्षण किया। तथा बाढ़ पीड़ितों को कैंप लगाकर राहत सामग्री बांटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इन गांव में लोगों को घर से बाहर दूर रहना पड़ रहा है। तथा जीविका का साधन भी समाप्त होने के कगार पर है। ऐसी स्थिति में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने क्षेत्र के ग्राम गढ़ी भज्जी, गुढ़ा, नगरिया रामकरन भोलपुरा आदि गांव में जाकर जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की मौजूदगी में कैंप लगाकर बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट बांटे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित लोग लाभान्वित हुए।

इस दौरान उनके साथ एसडीएम स्वाति शर्मा भी मौजूद रही। विधायक छोटेलाल वर्मा ने बताया की अन्य बाढ़ पीड़ितों को भी राहत सामग्री वितरित की जाएगी। साथ ही उनकी खराब हुई फसल के नुकसान की भरपाई भी आकलन के बाद करवाई जाएगी।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version