फतेहाबाद/आगरा: बटेश्वर मेले से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का गुरुवार सुबह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। कस्वा के अवंतीबाई चौक के पास श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अचानक पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना सुबह करीब नौ बजे की है। बताया गया कि दिगरोता गांव थाना कागारोल निवासी नवल किशोर पुत्र सुरेशचंद्र अपने परिजनों के साथ टेंपो से बटेश्वर से लौट रहे थे। वाहन में उनकी मां विद्या देवी, पत्नी शशि, बहन गुड़िया, भांजा आयुष, दीपक पुत्र भीमा, ज्योति, निशा और नंदिनी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में अचानक सामने आई एक बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य परिजनों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।फरार टेम्पो चालक की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version