आगरा: जिले की थाना ट्रांस यमुना पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 शातिरों को दबोच लिया है, जिनके पास से 11 मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है। गिरोह नौकरी का लालच देकर लोगों को ठगता था।

कार्रवाई का विवरण: होटल के पास धर दबोचे

पुलिस आयुक्त सैयद अली अब्बास के निर्देश पर ट्रांस यमुना के साथ कमला नगर और नाई की मंडी थाना पुलिस ने 29 सितंबर की रात संयुक्त कार्रवाई की। होटल डिलाइट के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नौकरी का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • आसिफ पुत्र मोहम्मद हुम्मीद
  • सोहेल खां पुत्र फिरोज अहमद खां
  • खुशबीर पुत्र शेख हुम्मीद
  • गालिब पुत्र अब्दुल जब्बार
  • माधव पुत्र प्रेम सिंह
  • आकाश पुत्र ब्रजपाल सिंह
  • गुरुवचन उर्फ विपिन पुत्र सुभाष चंद्र
  • यतेन्द्र उपाध्याय पुत्र श्रीकृष्ण उपाध्याय
  • सुरज सेंगर पुत्र भूरी सिंह
  • अंकित त्रिपाठी पुत्र देवेन्द्र त्रिपाठी

ठगी का तरीका: नौकरी के नाम पर धोखा

आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया और फोन के जरिए लोगों को सरकारी या प्राइवेट नौकरी का लालच देते थे। दस्तावेज तैयार करने या इंटरव्यू के नाम पर पैसे मांगते थे। इस गिरोह ने कई राज्यों में सैकड़ों लोगों को ठगा है। पुलिस अब अन्य शिकारों की तलाश और गिरोह के नेटवर्क का पता लगा रही है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version