मऊरानीपुर विधायक डा.रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने सीसी सड़क का किया भूमिपूजन,

झांँसी जनपद मऊरानीपुर ग्राम पंचायत धवाकर के मौजा शंकरगढ़ में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक डा. रश्मि आर्य पप्पू सेठ ने
शंकरगढ़ से लाल पहाडिया तक
पक्की सड़क निर्माण का विधिवत
भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का
स्वागत करते हुए कहा कि विधायक द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराए जाने से आवागमन सुलभ होगा। विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने बताया कि 2 करोड़ 4 लाख 47 हजार की लागत
से संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य लगातार कराए
जा रहे हैं।

इस मौके पर देवेन्द्र सिंह परिहार (वकील साहव), राजेश कुमार
सिंह परिहार (सचिव), मानवेन्द्र सिंह परिहार, सिया कान्त शर्मा, विनय महाराज, गुडडे
महाराज, राजेश महाराज, राजेन्द्र दुवे, विजय सिंह राजवत, इन्द्रपाल सिंह राजावत,
लबलेश सिंह परिहार, सर्वेश कुमार सिंह, लोकेन्द्र सिंह राजावत, राजकुमार सिंह परिहार,
रविन्द्र सिंह परिहार, कोशलेन्द्र सिंह, नन्द किशोर पटेल, फूल सिंह यादव, बृजराज सिंह
गौर, सचिन सिंह परिहार, जगभान यादव, पियुष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

नेहा श्रीवास मंडल ब्यूरो चीफ, झांसी (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) नेहा श्रीवास एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखती हैं। बीते 3 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बनी हुई हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version