गुरसरांय/झाँसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के तत्वाधान में नगर के थाना परिसर में दिनांक 9 नवंबर रविवार को दोपहर में दो बजे से पुलिस स्मृति पर, पुलिस सेवा में कार्यरत साथियों का सम्मान किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी मानवाधिकार के संरक्षक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट एवं मानवाधिकार के नगर अध्यक्ष रामनारायण पस्तोर ने दी उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी, केंद्रीय भाजपा नेता रामनरेश तिवारी, विधायक जवाहर लाल राजपूत, भाजपा नेता रामजी परिहार, चेयरमैन नगर पालिका जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान,जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी सहित तमाम नेतागण एवं मानवाधिकार के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

आगे बताया सभी अतिथियों के द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कार्यरत साथियों का सम्मान किया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारी लगे हुए हैं।

  • रिपोर्ट – रोहित साहू

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version