प्रदेश स्तरीय IGRS
निस्तारण रैंकिंग में जनपद
झाँसी को प्रथम स्थान प्राप्त,

झाँसी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं उत्तर
प्रदेश शासन द्वारा संचालित समन्वित
शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS)
पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण
जनपद झाँसी में वरिष्ठ पुलिस
अधिकारियों के सतत पर्यवेक्षण में किया
जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा
प्रत्येक शिकायत की मौके पर जाकर
निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जाँच की
जा रही है तथा शिकायतों का गुण-दोष के
आधार पर निर्धारित समयावधि के भीतर
विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा
है

उक्त प्रभावी कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप जनवरी-2026 की प्रदेश स्तरीय IGRS निस्तारण रैंकिंग में जनपद झाँसी को
प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

इसके साथ ही जनपद झाँसी के सभी 26/26 थानों को भी प्रदेश स्तर
पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

नेहा श्रीवास मंडल ब्यूरो चीफ, झांसी (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) नेहा श्रीवास एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखती हैं। बीते 3 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बनी हुई हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version