फतेहाबाद/आगरा: डौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय चोर गिरोह के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 62.4 किलोग्राम तांबे का तार,दो तमंचे और कारतूस तथा दो कार, और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष डौकी सुनीत कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे तभी उन्हें मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी पर वे नगला बेहड अंडरपास के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आठ लोगों को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 62.4 किलोग्राम तांबे का तार,दो तमंचे और कारतूस,6500 रुपए,दो कार जो चोरियों में उपयोग की गई थी। चोरी के उपकरण बरामद किए गए।

नाम व पता पूछने पर अपने नाम मुकेश पुत्र किरोड़ी लाल, कप्तान पुत्र मुकेश, अनिल पुत्र रामकिशन, निवासीगण गांव बिलघमा,थाना सदर धौलपुर,सुरेश पुत्र रामनिवास निवासी गांव गोपी की मड़ैया सदर धौलपुर,धर्मेन्द्र पुत्र रामरतन सदर धौलपुर, शिवनारायण पुत्र सरवन सिंह निवासीगण गोपीकापुरा सदर धौलपुर,अंशु पुत्र ज्ञान सिंह रंजीत पुत्र सूबेदार निवासीगण डोढेकापुरा दिहौली धौलपुर बताया। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि विगत25/26 जनवरी की रात पैतीखेडा स्थिति मां पीतांबरा कोल्ड स्टोरेज के बिजली के ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरो ने तांबे के तार और तेल की चोरी करले गये थे।जिसकी तहरीर थाना डौकी में राजकुमार द्वारा दी गई थी।अच्छे कार्य करने पर इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र: उपनिरीक्षक सचिन तोमर, हैड कांस्टेबल ऋषिपाल, संदीप कुमार, महेंद्र सिंह आदि।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version