इगलास/अलीगढ़: आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए इगलास पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र यादव के निर्देशन में क्षेत्र में एक कंपनी पीएसी/पीएससी बल मंगाकर तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही पुलिस के अधिकारीयों द्वारा निरंतर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कोतवाली इगलास एवं थाना गोरई क्षेत्र से वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मार्गों पर विशेष चौकसी बढ़ाई गई है। कस्बा इगलास से मथुरा एवं वृंदावन हाथरस -गोंडा इगलास गोरई जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस बल की तैनाती कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन, पेयजल, विश्राम, स्नान एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि मंदिरों एवं शिवालयों के आसपास साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे।

संभावित दुर्घटनाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रखा गया है।वही लक्मण- देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास की अधीक्षक ज्योति शर्मा अपनी टीमके साथ अपना केम्प चौराहा पर लगाये हुए है l

कोतवाली प्रभारी नरेंद्र यादव ने आमजन से अपील की है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

  • रिपोर्ट – संजय भारद्वाज

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version