फतेहाबाद/आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम आम होद में ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को जमकर पीट दिया। बाद में विवाहिता को जबरन विसाक्त पदार्थ पिला दिया है इसका आरोप विवाहिता के परिजनों ने लगाया है। इस दौरान गंभीर अवस्था में उसे फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम पिन्ना पुरा निवासी बतख श्री का विवाह 2020 में डौकी के ग्राम आम होद निवासी रामब्रिज के साथ हुआ था।

रक्षाबंधन पर वतकश्री अपने मायके में राखी बांधने के बाद अपने भाई के साथ शनिवार को ही ससुराल चली गई जहां ससुराल जिन्होंने उसके साथ शनिवार रात मारपीट की उसके मायके वालों को जब उसकी घटना की जानकारी हुई तो उसे लेकर फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहीं बतकश्री की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को जबरन विषाक्त पदार्थ भी पिलाया गया है।

रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

error: Content is protected !!
Exit mobile version