फतेहपुर सीकरी/आगरा। सीकरी के ग्राम पंचायत दुलारा के विमला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत भारत माता की चित्र पर दीप व पुष्प अर्पित कर स्वामी कृपालु किंकर महाराज, स्वामी हरिहरा नंद महाराज,संघ नेता मंगलसेन मित्तल, पूर्व जिलाअध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, सरला राजपूत , रंजीत सोलंकी ने संयुक्त रूप से की ।
विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता स्वामी कृपालु किंकर महाराज ने हिंदू समाज से संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि बांटोगे तो कटोगे ,आगे उन्होंने कहा कि जाति धर्म की राजनीति को छोड़ हिंदू समाज को एकजुट होना होगा तब भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि घुसियाना आश्रम के महंत स्वामी हरिहरानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि जन्म से हम सभी सनातनी हिंदू हैं हमे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को पहचानते हुए एकता के साथ मिलकर रहना होगा उन्होंने हिंदू समाज को जागृत करते हुए एकजुट व संगठित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-विभाग संघचालक रामवीर सिंह व मंगलसेन मित्तल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की लंबी यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संयुक्त रूप से कहा कि संघ ने अनेक उतार-चढ़ाव के बावजूद समाज सेवा के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य किया। सम्मेलन में प्रतिज्ञा,कशिश ,आराध्या फौजदार ,पाखी आदि ने महाभारत थीम ,देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
भारत माता की आरती के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का समापन हुआ जहां सम्मेलन के आयोजक संचालक अभिषेक फौजदार ने सभी का आभार जताया, सम्मेलन में प्रमुख रूप से विष्णु शर्मा, आदित्य फौजदार, पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, मेवाराम सिंह पुरुषोत्तम फौजदार, राम सिंह, राम अवतार, रामनिवास भगत ,जसवंत फौजदार, सहित सैकड़ों सनातनी हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर

