मथुरा।कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन क्षेत्र से 02 वर्षीय बच्ची के चोरी होने की सूचना प्राप्त होने पर जीआरपी उत्तर प्रदेश द्वारा त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल एवं थाना जीआरपी टूंडला के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट आपसी समन्वय, सतर्कता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए लगभग चार घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
उक्त सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यवाही के दृष्टिगत एडीजी जीआरपी श्री प्रकाश डी. द्वारा इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जीआरपी के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री रामकृष्ण भारद्वाज, आईजी जीआरपी लखनऊ तथा श्री अनिल यादव, एडीजी जीआरपी के स्टाफ ऑफिसर उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में एडीजी जीआरपी श्री प्रकाश डी. ने कहा कि यह सफलता जीआरपी कर्मियों की सतर्कता, त्वरित सूचना संप्रेषण, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट आपसी समन्वय का परिणाम है। उन्होंने सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
सम्मानित अधिकारी / कर्मचारी
*थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल*
1. दुष्यंत कुमार सिंह — पुलिस उपाधीक्षक, जीआरपी कानपुर
2. ओम नारायण सिंह — प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल
3. मोहित कुमार — उप निरीक्षक
4. सत्येन्द्र सिंह — कांस्टेबल
5. शिवेन्द्र कुमार — कांस्टेबल
6. दीपक यादव — कांस्टेबल
थाना जीआरपी टूंडला
7. मोनू कुमार आर्य — थानाध्यक्ष, जीआरपी टूंडला (उप निरीक्षक)
8. सतेंद्र कुमार — उप निरीक्षक
9. मनोज कुमार — आरक्षी
