गाजियाबाद: सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णआहुति सहित संपन्न, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गाजियाबाद के संजय नगर स्थित रामलीला प्रांगण में धर्म, सेवा और सामाजिक समरसता का दिव्य संगम साकार हुआ। परम पूज्य स्वामी शिवानंद गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में 21 दंपत्तियों का वैदिक विधि-विधान से सामूहिक विवाह संपन्न हुआ पूज्य स्वामी शिवानंद गिरि जी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं मार्मिक प्रवचन में शिव-विवाह प्रसंग का भावपूर्ण निरूपण करते हुए गृहस्थ आश्रम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि दांपत्य जीवन केवल सामाजिक व्यवस्था नहीं, बल्कि परस्पर श्रद्धा, विश्वास, त्याग और धर्मपालन का दिव्य संकल्प है। शिव और पार्वती का आदर्श दांपत्य प्रत्येक गृहस्थ के लिए मार्गदर्शक है।इस पावन अवसर पर अध्यात्म-जगत की अन्य विभूतियों का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। श्रीधाम वृंदावन से पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी वेदानंद गिरी जी महाराज, श्रीधाम गंगोत्री से पूज्य स्वामी अद्वैतानंद गिरी जी महाराज तथा श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्या साध्वी श्रद्धाजी महाराज ने नवदंपत्तियों को आशीर्वचन प्रदान किए और ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की सराहना की।

अग्नि साक्षी एवं वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य 21 दंपत्तियों ने सप्तपदी के साथ अपने नवजीवन का शुभारंभ किया। समस्त प्रांगण हर-हर महादेव एवं जय श्री राधे के उद्घोष से गुंजायमान रहा। आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक नवदंपत्ति को गृहस्थ जीवनोपयोगी सामग्री एवं मंगलाशंसाएँ प्रदान की गईं।

विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संत-महात्माओं के सान्निध्य से पावन हुआ यह समारोह सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर समाज को यह संदेश दे गया कि जब धर्म और सेवा का संगम होता है, तब प्रत्येक कन्या का सम्मान सुरक्षित और प्रत्येक परिवार का भविष्य मंगलमय होता है।

जगन्नाथ राधा रानी चेरिटेबल सेवा ट्रस्ट के सर्वजातीय सामुहिक कन्या विवाह के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक रविंद्र सिंह राणा, डॉ० उमेश गर्ग, डॉ० आलोक गुप्ता, अध्यक्ष अमित गुप्ता, इंजी. आशीष राघव, वीरेंद्र सिंह राघव, विकास राघव, मयंक राघव, अमित जी चौहान, ठा योगेंद्र चौहान इस्पेक्टर क्राइम ब्रांच, ठा विक्रम सिंह चौहान, ठा अमर सिंह तौमर, ठा अर्पित राघव, ठा मनवीर राघव, महामंत्री कपिल गोयल, सचिव पूजा गुप्ता, सुशांत गुप्ता, अशोक चाँदीवाल, वीरेंद्र वर्मा, पवन शर्मा, मोहन सिंह रावत, ठा० अनुज राघव, विक्रांत राणा, तरुण शर्मा, आशीष विज, सुमित चौहान, सुदर्शन शर्मा, आकाश शर्मा, अभिषेक राघव एवं अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

इस प्रकार यह आयोजन धर्म, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की सशक्त अभिव्यक्ति बनकर जनमानस में श्रद्धा, प्रेरणा और समरसता का संदेश प्रसारित करता हुआ संपन्न हुआ।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version