फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद में माथुर वैश्य समाज के रीति-रिवाजों पर आधारित पुस्तक ‘लाडली कृपा’ का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस पुस्तक का उद्देश्य समाज के रीति-रिवाजों को आसानी से समझाना है। महिलाओं ने एक वर्ष के कठिन परिश्रम से इस पुस्तक का संकलन किया है।

अब इन महिलाओं ने समाज के हर परिवार तक इस पुस्तक को पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। वे घर-घर जाकर ‘लाडली कृपा’ का निशुल्क वितरण कर रही हैं, ताकि हर घर में समाज के रीति-रिवाजों की जानकारी उपलब्ध हो सके।

शमशाबाद रोड और सदर बाजार जैसे क्षेत्रों में इस पुस्तक का निशुल्क वितरण किया गया। इस कार्य में ऋतु सुधीर गुप्ता, गुंजन गौरव गुप्ता और खुशबू अनुराग के साथ आलोक गुप्ता बछरवार ने भी सहयोग किया।

लाडली कृपा’ पुस्तक की संपादक आकांक्षा पायल गुप्ता ने बताया कि फतेहाबाद में यह उपयोगी पुस्तक सभी परिवारों को निशुल्क वितरित की जा रही है। उन्होंने अपील की कि यदि किसी परिवार तक यह पुस्तक नहीं पहुंची है, तो वे ‘टीम लाडली कृपा’ की किसी भी महिला सदस्य से संपर्क करें, ताकि पुस्तक उन तक पहुंचाई जा सके।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version