अयोध्या: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब सिविल लाइन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता नवीनीकरण, पत्रकार उत्पीड़न के निराकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ 2026 की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों का चयन हुआ।

बैठक में देवबक्श वर्मा को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया। सुमित्रानंदन यादव को उपाध्यक्ष और अवध राम यादव को महामंत्री बनाया गया।

नई कार्यकारिणी की सूची:

  • अध्यक्ष: देवबक्श वर्मा
  • उपाध्यक्ष: सुमित्रानंदन यादव, सुनील कुमार सिंह, शेख मोहम्मद इशहाक
  • महामंत्री: अवध राम यादव, ओमप्रकाश वर्मा, पवन कुमार पांडे
  • कोषाध्यक्ष: दयाशंकर मौर्य
  • मंत्री: कृष्ण सिंगर मिश्र, संपूर्णनंद बागी, पुरुषोत्तम दास गुप्ता
  • संगठन मंत्री: जितेंद्र यादव
  • प्रचार मंत्री: रमेश कुमार शर्मा
  • ऑडिटर: राम केर सिंह
  • कार्यकारिणी सदस्य: राजेश कुमार पांडे, हरिओम पांडे, कपिल देव वर्मा, सील चंद, कुमकुम भाग्य, मनु कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार
  • विशेष आमंत्रित सदस्य: प्रवीण कुमार चौहान, अजय कुमार पांडे, विक्रम पाल सिंह, आनंद गोपाल सिंह, रामसनेही लोध, रामराज हरिओम पांडे

तहसील अध्यक्ष:

  • मिल्कीपुर: हृदय राम मिश्र
  • बीकापुर: अशोक कुमार वर्मा
  • रुदौली: रवि प्रकाश गुप्त
  • सदर: रामनाथ शर्मा
  • सोहावल: दयाशंकर

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष देवबक्श वर्मा ने कहा कि संगठन अपनी कार्यकारिणी के बल पर प्रदेश में ऊंचा स्थान बना रहा है। संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के रास्ते पर चलते हुए संगठन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज हित में लेखनी चलाने की अपील की।

उपाध्यक्ष सुमित्रानंदन यादव ने पत्रकारिता को पुनीत कार्य बताते हुए समाज के विश्वास को कायम रखने पर जोर दिया। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संस्थापक की मनसा आज चरितार्थ हो रही है, संगठन की शाखाएं पूरे देश में फैल रही हैं।

तहसील अध्यक्ष हृदय राम मिश्र और महामंत्री अवध राम यादव ने ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की। अन्य वक्ताओं जैसे शेख मोहम्मद इशाक, कुमकुम भाग्य, मनु श्रीवास्तव आदि ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

बैठक के अंत में जून-जुलाई 2026 में अयोध्या में पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने और तहसील स्तर पर कमेटी गठन की चर्चा हुई।

  • रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ अयोध्या

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version