बस्ती। समस्त हिन्दू समाज को संगठित करने तथा सनातन संस्कृति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आगामी रविवार को सावित्री सिंह स्मारक इंटर कॉलेज भदावल के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन करने के उपरांत विशाल मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। आचार्यों द्वारा कराए गए पूजन-अर्चन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म की एकता, संस्कृति की रक्षा और समाज को संगठित रखने का संकल्प लिया। भूमि पूजन के पश्चात आयोजकों ने आगामी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए। रैली सावित्री सिंह इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर भदावल, तपसी धाम, जगदीशपुर, तिनौता, ऊभाई, जोगापुर, मिर्जापुर, बनियाजोत, खम्हरिया सुजात से होकर पुनः सावित्री सिंह इंटर कॉलेज पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवाओं एवं सनातन बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवा ध्वजों से सजी बाइकों और जयघोषों से पूरा क्षेत्र भगवामय हो उठा। रैली के दौरान जय श्रीराम, भारत माता की जय और संगठित हिन्दू – समर्थ भारत के नारों से वातावरण गूंजता रहा। रैली में शामिल लोगों ने पूरे क्षेत्र में लोगों से आगामी रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील किया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
हिंदू सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कर निकाली रैली
रैली में मुख्य रूप से लालबहादुर सिंह, जिला प्रचारक राघवेन्द्र, प्रमोद, गिरजेश सिंह, रवीश मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, राकेश सिंह, प्रवीन सिंह, प्रमोद सिंह, श्याम सिंह, आनन्द सिंह, बिपिन सिंह, सूर्य प्रकाश ओझा, श्यामधर सिंह, रवि सिंह, आदित्य सिंह, अरूण सिंह, वेद तिवारी, रामगोविन्द प्रधान, ऋषि सिंह, चिन्मय राय, उमंग, मयंक, साहूल, जीतबहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
Previous Articleअटल की मूर्ति अनावरण के साथ ही विभिन्न कार्यो का लोकार्पण
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

