आगरा। खंदौली क्षेत्र में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर पड़ा। घर में सो रहे दंपती व तीन बच्चे मलबे में दबने से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बचाव कार्य किया।

रविवार सुबह करीब चार बजे खेड़िया गांव में एक मकान में पांच लोग सो रहे थे। तभी अचानक मकान गिर गया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबे को हटाना शुरू किया।

घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत होने पर एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, तहसीलदार एचएल सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

——_—

error: Content is protected !!
Exit mobile version