राजा का रामपुर/एटा। अलीगंज दरियावगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र की सीमा पर नगला बक्शी के पास में देर रात्रि 10 बजे करीब चलती गाड़ी में अचानक से आग लग गई जिसके बाद ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई।

गाड़ी चालक के चचेरे भाई सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे चाचा का लड़का अभिषेक राठौर पुत्र राजेश सिंह राठौर निवासी गढ़ी ढकपुरा जनपद कासगंज दिल्ली से टाटा पंच कार UP87Y2292 अपने घर जा रहा था तभी अलीगंज दरियावगंज मार्ग पर नगला बक्शी के समीप आ पाया तब तक गाड़ी में अचानक से धुआं निकलने लगा और आग लग गई।

जबकि घर मात्र 200 मीटर दूर ही रह गया था इसकी सूचना जैसे ही घर वालों मिली वैसे सभी लोग मौके पर पहुंची आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी वही सड़क पर गाड़ी को जलते देख लंबा जाम लग गया। जब आग शांत हुई तब आवागमन सुचारू रूप से चालू हो पाया।

  • रिपोर्ट – सुनील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version