फतेहपुर सीकरी/आगरा: कस्बा सराय चूहर स्थित एक मकान में शुक्रवार देर रात एक युवक का शव नायलॉन की रस्सी से पंखे के कुंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतक की पहचान “रईस (काल्पनिक नाम)”, उम्र लगभग 35 वर्ष, के रूप में की गई है।
निजी कारणों के चलते मृतक का असली नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

बताया गया कि वह अपने दो साथियों के साथ सराय चूहर में किराए के मकान में रहकर दांतों का क्लिनिक संचालित करता था। देर शाम स्थानीय लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

एसीपी अछनेरा राम प्रवेश गुप्ता के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version