फतेहाबाद/आगरा: फतेहाबाद के ग्राम कोरियन का पुरा में रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना रविवार को भी जारी रहा। यह प्रदर्शन पिछले कई दिनों से चल रहा है।
ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि रेलवे द्वारा एक अंडरपास का निर्माण किया जाए। उनका कहना है कि इससे उन्हें आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
रविवार को ग्राम प्रधान भंवर सिंह चौहान धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
ग्राम प्रधान चौहान ने बताया कि वे क्षेत्रीय सांसद राजकुमार चाहर से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने सांसद से पुलिया निर्माण की मांग करने और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराने की बात कही। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

