फतेहाबाद/आगरा: समाजवादी पार्टी (सपा) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा का सोमवार को बटेश्वर जाते समय सिसोदिया कोल्ड स्टोर पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

वह सोमवार को आगरा से बटेश्वर जा रहे थे, तभी सिसोदिया कोल्ड स्टोर फतेहाबाद पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताने और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

स्वागत समारोह के दौरान सपा की वरिष्ठ नेता महेश सिसोदिया डॉक्टर रामसेवक सौरभ शर्मा, मेहताब सिंह गुर्जर, हरदीप यादव, ठा. सतीश रघुवंशी, आकाश, लव कुश सहित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण लोग शामिल थे।

  • रिपोर्ट  – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version