फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को लोहिया कट के पास से पकड़ा गया।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 1 सितंबर को फतेहाबाद थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि 31 अगस्त की रात करीब 1 बजे एक व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

पुलिस ने इस संबंध में फतेहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड स्थित लोहिया कट से आरोपी विजय वर्मा निवासी फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में गायब हुई किशोरी को पुलिस ने 16 अक्टूबर को ही पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया था।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version