फतेहाबाद/आगरा: थाना डौकी क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। बुधवार की रात्रि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगला देवहंस के पास एक महिला भटकती हुई मिली है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना डौकी मिशन शक्ति पुलिस टीम महिला को थाने लेकर आई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सूरज पत्नी जगेश, निवासी ग्राम किरारी खाना बाराहार, जनपद शक्ति, राज्य छत्तीसगढ़ बताया। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा उसे सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक देखभाल प्रदान की गई।
पुलिस टीम ने सी-प्लान ऐप एवं अन्य माध्यमों की सहायता से महिला के परिजनों की तलाश शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया, जिन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घर से भटक गई थी।
दिनांक 05 फरवरी 2026 को महिला के भाई राजू साहू पुत्र हस्तराम एवं पुत्र अर्जुन पुत्र जगेश थाना डौकी पहुंचे। आवश्यक सत्यापन के बाद महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
अपनी गुमशुदा परिजन को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने मिशन शक्ति पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया तथा आगरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस टीम में शामिल:थानाध्यक्ष श्री सुनीत शर्मा, उ0नि0 शुभम कुमार, म0उ0नि0 दीक्षा एवं म0उ0नि0 दीपिका भाटी शामिल रहीं।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

