दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। कस्बा फतेहाबाद में विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया आज सुबह 10:00 बजे बाह रोड हनुमान मंदिर से बैंड बाजों के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में 101 महिलाएं अपने सर पर कलश धारण कर चल रही थी कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार गांधी चौक अंबेडकर चौक होते हुए गढ़ी दरिया स्थित मां कात्यानी देवी कथा पंडाल पहुंची कलश यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा और जलपान कराकर स्वागत किया गया।
बग्गी पर सवार होकर भागवत आचार्य पंडित प्रवीण कृष्ण श्री धाम वृंदावन चल रहे थे कात्यानी देवी के महंत पंडित ललित पचौरी ने बताया कि भागवत कथा 8 मई से प्रारंभ होकर 14 मई तक चलेगी 15 मई को विशाल भंडारा किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के धर्म प्रेमियों से अपील किया कि दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलने वाली भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा पंडाल में आकर भागवत कथा का रसपान करें।





















