मथुरा।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील महावन के अंतर्गत ग्राम नगला अकोस में यमुना जी के जल स्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना जी की धारा से हुए मार्ग कटान / सड़क कटान का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामवासियों से वार्ता की तथा आश्वासन दिया कि उक्त मार्ग/सड़क को शीघ्र सुदृढ़ कराते हुए संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि यमुना जी के आस पास के क्षेत्र में न जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता को निर्देश दिए कि लेखपाल एवं ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई जाए। उक्त क्षेत्र में पुलिस निरंतर गश्त करती रहे तथा सभी की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि उक्त मार्ग को संचालित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। जो भी व्यकल्पिक व्यवस्था हो उसे शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि जलभराव एवं पानी से प्रभावित फसलों का सर्वे गुणवत्तापूर्वक सुनिश्चित करे। वर्षा के दृष्टिगत क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करे तथा उनके मुआवजे की कार्यवाही हेतु शीघ्र कार्य करे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रभावित किसानों एवं परिवारों की सहायता की जा रही है। सभी का सर्वे किया जा रहा है तथा ससमय मुआवजा देने की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महावन को निर्देश दिए कि निरंतर यमुना जी के जल स्तर कर निगरानी रखे तथा ग्राम वासियों की समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
ग्राम अकोस के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वृंदावन के केशी घाट का निरीक्षण किया तथा यमुना जी के जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी नाव बंद कर दी गई है। घाटों के आस पास निरंतर अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि यमुना जी के किनारे न जाए। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा भ्रमणशील रहकर सभी क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुबह 8 बजे से यमुना जी के जल स्तर में निरंतर गिरावट आ रही है तथा आगामी 24 घंटे में पानी और कम हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 33 बाढ़ चौकियां स्थापित कराई गई है तथा 25 स्थानों पर बाढ़ शरणालय स्थल बनाए गए है। निचले इलाकों/क्षेत्रों पर नियमित नज़र रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 25 बाढ़ शरणालय (रेस्क्यू सेंटर) विभिन्न धर्मशाला एवं विद्यालय में खोले गए है, जिसमें खाने, पीने, शौचालय, मेडिकल किट आदि मूल-भूत सुविधाएं है।
महावन निरीक्षण के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। वृंदावन के केशी घाट निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, एस0पी0 सिटी राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
जिलाधिकारी ने तहसील महावन के ग्राम नगला अकोस तथा वृंदावन के केशी घाट का किया निरीक्षण
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।