फतेहपुर सीकरी/आगरा: थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के अंतर्गत मई गांव में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक पक्ष की एक महिला के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला आशा देवी, थाना फतेहपुर सीकरी पहुंची, जहां से पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी चिकित्सा परीक्षण के लिए भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार घायल पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी गई है, जिस पर नियमानुसार जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version