बस्ती। होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड, लखनऊ द्वारा संचालित डी.एच.पी. (डिप्लोमा इन होम्योपैथिक फार्मेसी) के सत्र 2020-22 एवं 2023-25 की द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल एंड आयुष पैरामेडिकल कॉलेज, गोटवा में सम्पन्न हुई।
कॉलेज के प्रबंधक डा. वी. के. वर्मा और निदेशक डा. आलोक रंजन वर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा और अनुशासन का पूरा ध्यान रखा गया। प्राचार्य डा. गुलाब चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने परीक्षा को निर्विघ्न सम्पन्न कराने में सहयोग दिया।
9 से 13 फरवरी तक चली इस परीक्षा को शासन के कड़े निर्देशों के पालन और उच्च पारदर्शिता के साथ आयोजित किया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा विशेष टीम नियुक्त की गई थी, जिसमें जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार एवं मजिस्ट्रेट डॉ. मयंक विश्वकर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर शुचिता सुनिश्चित की। परीक्षा के सफल संचालन में नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. राजीव कौशल का विशेष पर्यवेक्षण रहा।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से डा. मनोज कुमार, बृजेश सिंह, शिव प्रसाद चौधरी, अमरेश चौधरी, मनोज गुप्ता और मनीष चौधरी सहित अन्य सहायक कर्मचारी व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version