आगरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर खंदौली क्षेत्र में ऐतिहासिक और भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया।

खंदौली से प्रारंभ हुई यह यात्रा सात किलोमीटर की दूरी तय कर सैमरा में विशाल जनसभा के साथ संपन्न हुई। हजारों की संख्या में पहुंचे पुरुषों, महिलाओं, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक और स्थानीय संगठनों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्साह और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में शामिल प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सरदार पटेल को भारत की अखंडता का शिल्पकार बताया।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। यह एकता यात्रा उनकी विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। खंदौली की जनता ने जिस उत्साह से सहभागिता की, वह समाज की एकजुटता का अनोखा संदेश है। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सरदार पटेल के जीवन को त्याग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का भाव मजबूत करती है।

लोगों की भारी भागीदारी सराहनीय है और यह साबित करती है कि सरदार पटेल आज भी देश की धड़कनों में बसते हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि उत्साहपूर्ण भीड़ यह दर्शाती है कि सरदार पटेल के विचार आज भी युवाओं को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं में देशहित, कर्तव्यबोध और एकता की भावना को जगाने में सफल रही।

एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने सात किलोमीटर लंबी इस यात्रा को समाज की एकजुटता और साझा भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि समाज जब एकजुट होता है, तभी विकास और सद्भाव की राह मजबूत होती है। यह आयोजन सरदार पटेल के विचारों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version