बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविरों में जाकर कर रहे भोजन, बेडशीट, चिड़वा, चना एवं बिस्किट का वितरण


वृन्दावन।इन दिनों यमुना नदी में आयी भयंकर बाढ़ के पांचवें दिन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुकुल विश्वविद्यालय के प्रांगण में बने राहत शिविर में सभी बाढ़ पीड़ितों को चद्दर, बेडशीट वितरित की गई।इसके अलावा श्रीमती सुवटी देवी झुनझुनवाला अग्रवाल उ.मा. विद्यालय व मोदी भवन में बाढ़ पीड़ितों को सुबह 8:00 बजे चिड़वा-मूढी और चना एवं बिस्किट आदि का वितरण किया गया।
वरिष्ट कांग्रेस नेता सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि तीनों राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों के लिए यह सेवा पिछले पांच दिन से निस्वार्थ भाव से निरन्तर की जा रही है।यह सेवा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए है।जिसके लिए प्रतिदिन  सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
इस अवसर पर ठाकुर संग्राम सिंह, श्यामसुंदर धानुका, वैभव गौतम, पाखी, रामबाबू शर्मा, महेश गौतम, प्रदेश सचिव प्रकाश शर्मा, चो. योगेंद्र पाल सिंह लांबा, यश प्रताप सिसोदिया, ब्रजराज मिश्रा, नत्थों प्रजापति आदि की उपस्थिति विशेष रही।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version