मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर विधानसभा घेराव के दौरान लखनऊ में शांतिपूर्ण विरोध मार्च पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विकास मार्केट स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम को समाप्त करने की योजना बनाकर दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी Lucknow में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने पहुंचे थे, लेकिन सरकार ने लाठीचार्ज कर मार्च को रोकने का प्रयास किया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए।श्री धनगर ने कहा कि विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला सत्ता के अहंकार को चुनौती दे रहा है। “न डरेंगे, न झुकेंगे” के संकल्प के साथ यह लड़ाई जनसंकल्प बनाम दमनचक्र की है, जिसे सड़क से लेकर संसद तक लड़ा जाएगा।जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि जब संकल्प मजबूत होता है तो बैरिकेड्स, लाठियां और दमन टिक नहीं सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हर चक्रव्यूह का शांतिपूर्वक सामना किया और सत्य, संघर्ष तथा संविधान की जीत होकर रहेगी।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना ने किया।विरोध प्रदर्शन में सर्वश्री बलवीर प्रधान, लक्ष्य गौड़, दीपक पाठक, प्रवीण भास्कर, दीपक दीक्षित, महेश चौबे, विक्रम बाल्मीकि, मुस्लिम कुरैशी, रमेश कश्यप, रवि वाल्मीकि, करण निषाद, काशन रिज़वी, अशोक निषाद, ललित शर्मा, हाशिम हुमेर, सोनू वर्मा, रोहित राजपूत, मनीष शर्मा, बलवीर सिंह, लोकेंद्र यादव, मन्ना पंडित, रवि शर्मा, अजीम शाह, मंगल सिंह, राम चौधरी, अर्पित चौधरी, योगेश ठाकुर, सलीम अब्बासी, अनवर फारुकी, अमन सागर माहौर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version