लखनऊ: हजरतगंज क्षेत्र में एक सकारात्मक खबर सामने आई है। गौरी गर्ल्स हॉस्टल (40/35अ, डिप्टी रघुवर दयाल, नरही, कोतवाली हजरतगंज) के कर्मचारी दिलीप कुमार उर्फ राजू शुक्ला (पुत्र अश्विनी कुमार शुक्ला, निवासी पूरे समधी, टिकरा, थाना संदरा, बाराबंकी, उम्र करीब 30 वर्ष, मोबाइल 7523974337) मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बिना बताए हॉस्टल से गायब हो गए थे।
हॉस्टल संचालक जय किशन जायसवाल (पुत्र राजकुमार जायसवाल, मूल निवासी ग्राम सफदरगंज, बाराबंकी, वर्तमान पता हॉस्टल ही, मोबाइल 8090431200) ने तुरंत थाना हजरतगंज पर सूचना दी। सूचना मिलते ही नरही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवम पांडेय और उनकी टीम (हेड कांस्टेबल रामकेश यादव सहित) ने तत्काल टेक्निकल सर्विलांस (मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग) और मैनुअल सर्च शुरू की।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों से सूचना मिलने के मात्र 6 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक को उन्नाव से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बरामद होने के बाद राजू शुक्ला को उनके परिजनों और हॉस्टल संचालक जय किशन जायसवाल के सुपुर्द कर दिया गया। युवक की सेहत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई की सराहना क्षेत्रवासियों और सोशल मीडिया पर हजरतगंज पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जमकर तारीफ हो रही है। UP पुलिस की जीरो टॉलरेंस और टेक्निकल सर्विलांस की ताकत एक बार फिर साबित हुई। ऐसे मामलों में पुलिस की स्पीड से परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।

