आगरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां आ रहे हैं। उनका यह आगमन ट्रांजिट यात्रा के तहत होगा।
जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, सात दिसंबर को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से राजकीय विमान से सुबह 09:55 बजे चलकर सुबह 10:40 बजे यहां खेरिया सिविल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां जिला प्रशासन के अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे।

मुख्यमंत्री अगले पाँच मिनट में यानि सुबह 10.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे से ही राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा अलीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे और वह आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version