गोवर्धन (राधाकुंड)। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राधाकुंड में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा राधाकुंड के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें मंडल कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और युवा हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया, वहीं व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया। भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और जागरूकता का भाव जगाना रहा।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

Exit mobile version