खेरागढ़/आगरा। गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर खेरागढ़ क्षेत्र भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। नगर पंचायत खेरागढ़ के चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू की उपस्थिति में विधौली स्थित कान्हा गौशाला में गोपाष्टमी का मुख्य कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चेयरमैन ने गौशाला में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की और गौमाता का पूजन कर उन्हें हरा चारा, गुड़ और मिठाई खिलाई।

चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने कहा कि “गौमाता हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। गोपाष्टमी का पर्व हमें सेवा, सहानुभूति और संरक्षण की भावना को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। नगर पंचायत की ओर से गौशालाओं में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी गौवंश उपेक्षित न रहे।”

कार्यक्रम में ईओ खेरागढ़ मोहम्मद रजा, वरिष्ठ पत्रकार महेश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, लोक निर्माण विभाग के जेई सत्यपाल राघव, नरेंद्र सिकरवार, शुभम गर्ग, अली हैदर, यदुवीर सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गौसेवा, स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लिया।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version