फतेहाबाद/आगरा:  थाना डौकी क्षेत्र में विगत बुधवार की रात्रि एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े हुए ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

राजेन्द्र सिंह पुत्र कंचन सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी कुडौल डौकी विगत बुधवार की रात लगभग 11बजे बाइक से फतेहाबाद की तरफ आ रहें थे। जैसे ही आगरा फतेहाबाद मार्ग पर कौलारा कलां चौराहे के पास पहुंचें तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version