आगरा: अनुशासित होने का दावा करने वाली पार्टी भाजपा के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी के एक मंडल अध्यक्ष ने फेसबुक पर पोस्ट कर जिला संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष से जान का खतरा जताया। वहीं जिलाध्यक्ष ने प्रकरण को गंभीरता से न लेने की बात कही।

अछनेरा देहात मंडल अध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट लिखा गया कि आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं। उन्होंने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया होंगे। साथ ही आरोप लगाया कि पौनिया दलालों के साथ मिले हुए हैं। कौशल प्रताप सिंह के वेरीफाइड अकाउंट की यह पोस्ट फिलहाल डिलीट हो गई है। हालांकि, उन्होंने इसके बाद दो और पोस्ट कर संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

उन्होंने लिखा कि फतेहपुर सीकरी विधानसभा में छह मंडल अध्यक्ष हैं, बस देखना है कि संगठन के कितने अध्यक्ष हैं। साथ ही दूसरी पोस्ट में लिखा कि देखना है कि संगठन हावी रहता है या पर्सनल लोग। मंडल अध्यक्ष की पोस्ट के बाद पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पार्टी का एक धड़ा इसे गुटबाजी से जोड़ रहा है। वहीं, दूसरा धड़ा संगठन की मौजूदा कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।

वहीं इस बारे में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी नेता ने किन हालात में और क्यों ऐसी पोस्ट लिखीं, इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। पार्टी नेता से बात कर जो भी गलतफहमी है, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version