अलीगढ़। जिले में भीषण गर्मी और नौतपा के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने जनसामान्य से कहा है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष सावधानी बरती जाए। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें। बाहर जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें तथा शरीर में पानी की कमी न होने दें।उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, ओआरएस, छाछ, बेल का शरबत और अन्य तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी है। लू लगने के लक्षण जैसे तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, बेचैनी अथवा बेहोशी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।प्रशासन ने खुले स्थानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों, किसानों और राहगीरों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। धूप में लंबे समय तक रहने से बचें और समय-समय पर छायादार स्थान पर विश्राम करें।लू से बचाव के घरेलू उपायघर से निकलने से पहले पर्याप्त पानी पीकर निकलें और खाली पेट धूप में न जाएं।कच्चे आम का पना, सत्तू, नींबू-पानी, नारियल पानी और छाछ शरीर को ठंडक पहुंचाने में सहायक हैं।हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें तथा तले-भुने और अत्यधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें।गर्मी अधिक लगने पर व्यक्ति को तुरंत छायादार और हवादार स्थान पर लिटाएं।शरीर को ठंडे पानी की पट्टी से पोंछें और धीरे-धीरे पानी या ओआरएस पिलाएं।पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार प्याज का सेवन भी गर्मी से राहत में लाभकारी माना जाता है।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गर्मी को सामान्य मौसम समझकर लापरवाही न बरतें। थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है। प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें और आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर जाय l
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















