मथुरा।वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के प्रबंधन ने आगामी हरियाली अमावस्या (24 जुलाई) से हरियाली तीज (27 जुलाई) तक संभावित अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी श्रद्धालुओं से संयम और सहयोग की अपील की है।
प्रबंधक ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मंदिर यात्रा से पूर्व भीड़ की स्थिति की जानकारी समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया से प्राप्त करें, ताकि भीड़भाड़ के समय यात्रा से बचा जा सके। मंदिर प्रशासन ने विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांगों, छोटे बच्चों, बीमार व श्वास रोगियों से अपील की है कि वे भारी भीड़ के समय मंदिर ना आएं।
मंदिर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश:
श्रद्धालु कीमती सामान, आभूषण, अधिक नकदी साथ न लाएं।
मंदिर परिसर में जूता-चप्पल पहनकर न आएं। इन्हें विद्यापीठ चौराहा, गौतम पाड़ा, जुगल घाट, जादौन पार्किंग आदि स्थानों पर बने जूताघरों में रखें।
प्रवेश व निकास के लिए निर्धारित एकल मार्गीय व्यवस्था का पालन करें।
पब्लिक एड्रेस सिस्टम से हो रही घोषणाओं को ध्यानपूर्वक सुनें व उसका पालन करें।
सेल्फी या वीडियो बनाकर मार्ग में रुकावट ना डालें, चलायमान रहें।
जेबकतरे, मोबाइल चोरों से सतर्क रहें।
बच्चों व वृद्धों की जेब में नाम, पता व मोबाइल नंबर की पर्ची अवश्य रखें।
किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस या सुरक्षा कर्मी को दें।
प्रबंधन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु खोया-पाया केंद्र मंदिर कार्यालय व बिहारी जी पुलिस चौकी पर स्थापित किया गया है।
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन हेतु निर्धारित नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में अपना अमूल्य सहयोग दें।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
भीड़ प्रबंधन हेतु बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन की अपील: हरियाली तीज मेला व अमावस्या पर दर्शनार्थियों से सहयोग की अपेक्षा
Next Article 📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜शुक्रवार☀ 25-Jul-2025
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।