📍29 जून को बार एसोसिएशन सभागार में जुटेंगे देशभर के पत्रकार, ‘ग्राम्य गौरव’ स्मारिका का होगा लोकार्पण

अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की अयोध्या जनपद इकाई द्वारा आगामी 29 जून 2025 (रविवार) को एक भव्य अन्तर्प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन पूर्वाह्न 10:30 बजे, बार एसोसिएशन कचहरी अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार में सम्पन्न होगा।

इस गरिमामय आयोजन का केंद्र बिंदु होगा— “पत्रकारिता और समाज”। इस विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में देशभर से पधारे वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी और समाजचिंतक संवाद स्थापित करेंगे। साथ ही, एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित स्मारिका “ग्राम्य गौरव” का औपचारिक विमोचन भी इसी अवसर पर किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री देव बक्श वर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ विशेष रूप से शामिल होंगी।

मुख्य अतिथि:

न्यायमूर्ति श्री सुरेश कुमार गुप्ता                          

सशस्त्र बल न्यायाधिकरण क्षेत्रीय पीठ-लखनऊ

श्री एल. वेंकटेश्वर लू                                                 

अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

मुख्य वक्ता:

श्री देवी प्रसाद गुप्ता                                               

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

कार्यक्रम अध्यक्षता :

श्री महेंद्रनाथ सिंह                                                

प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन [उत्तर प्रदेश]


इस महत्वपूर्ण आयोजन में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के विविध जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारगण भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला इकाई के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी समर्पित भाव से जुटे हुए हैं।

श्री वर्मा ने सभी आमंत्रित पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया है कि वे समय से पूर्व सभागार पहुंचकर आयोजन की गरिमा को और सशक्त बनाएं।🌹

Exit mobile version