बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भेलमापुर निवासिनी मीना पाण्डेय पत्नी मनोज पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर घर में घुसकर दुराचार का प्रयास करने के मामले में दोषी के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।
एसपी को दिये पत्र में विवाहिता मीना पाण्डेय ने कहा है कि गत 21 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11.30 बजे गांव के ही विवेक पाण्डेय पुत्र सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने बरामदे की लाइट बंद कर दरवाजे की कुण्डी को खोल दिया और जबरदस्ती करने लगा। उसने अपने पति को घटना की जानकारी दिया। विवेक पाण्डेय को पकड़कर बरामदे में बांध लिया। मामले की सूचना 112 पर पुलिस को दिया गया । 22 अक्टूबर को उसने थाने पर लिखित तहरीर दिया। पुलिस ने उसे और उसके पति को थाने पर बैठाये रखा। सुलह कर लेने का दबाव बनाया। विवेक पाण्डेय आदि उस पर तहरीर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मीना पाण्डेय ने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version