मुरैना/मप्र: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को खेड़ा मेवड़ा में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
श्री तोमर ने कहा कि पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ सक्रिय रहकर पार्टी के विस्तार के लिए प्रेरित किया।

बैठक में मुरैना-श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व विधायक परशुराम मुदगल सहित नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान