मथुरा। थाना कोसी क्षेत्र के ग्राम फॉलन में 02 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली परंपरागत आग पर खेली जाने वाली होली के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मथुरा सुरेश चंद्र रावत द्वारा होलिका स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण ने प्रहलाद कुंड की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों का पर्याप्त कवरेज सुनिश्चित करने तथा अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने आयोजन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात प्रबंधन बेहतर रखने तथा भीड़ नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version