रिपोर्ट 🔹रोहित साहू
गुरसरांय/झांसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में जीवन रक्षक मानी जाने वाली एंबुलेंस भी बीमार है। कौन सी एंबुलेंस कब खराब हो जाए और उसे कब धक्का देना पड़े इसका कोई अंदाजा नहीं है। यहां तक कि यदि मरीज को लाने व ले जाने के समय अचानक रास्ते में खराब हो जाए तो मरीज की जान बचाना मुश्किल होगा।

गुरुवार रात 9 बजे समुदायक स्वास्थ केंद्र गुरसरांय में मरीज ले जा रही 108 एंबुलेंस अचानक खराब हो गयी थी। स्टार्ट न होने की स्थिति में चालक,ईएमटी सहायक और आसपास के लोगों द्वारा धक्का लगाकर एंबुलेंस को चालू किया गया फिर भी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई।

एम्बुलेंस में झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए मरीज रिफर था लेकिन समाचार लिखे जाने समय तक लोग गाड़ी स्टार्ट होने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक लोग यह नजारा देखते रहे।

____________

error: Content is protected !!
Exit mobile version