बस्ती। उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार विकास खण्ड बहादुरपुर में मेनस्ट्रीमिंग के अंतर्गत एच आई वी, एड्स पर उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं एड्स जागरूकता तथा प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी, बस्ती के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संक्रमण से बचाव, समय पर जांच तथा उपचार सेवाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी बस्ती द्वारा नामित रिसोर्स पर्सन अम्बुज कुमार यादव द्वारा एचआईवी, एड्स संक्रमण के कारण एवं फैलाव, संक्रमण से बचाव के उपाय, समय पर एचआईवी जांच का महत्व, उपचार एवं परामर्श सेवाओं की उपलब्धता, एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सामाजिक भेदभाव समाप्त करने की आवश्यकता की विस्तार से जानकारी दिया गया।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, आशा बहुओं, ब्लॉक स्तरीय सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन बैचों मे विकास खंड राम नगर, विकास खंड रुधौली एवं विकास खंड बहादुरपुर मे सम्पन्न किया गया तथा प्रत्येक बैच में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
रिसोर्स पर्सन अम्बुज कुमार यादव ने कहा कि एचआईवी, एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। सही जानकारी एवं सामुदायिक सहयोग के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम संभव है। समाज को इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गोविंद ने बताया कि एचआईवी संक्रमण से बचाव संभव है, नियमित जांच एवं परामर्श अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार आवश्यक है
कार्यशाला को सफल बनाने में जिला क्षय रोग अस्पताल के टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर संदीप श्रीवास्तव, डीपीसी मोहम्मद सईद, मोहम्मद सऊद, मोहम्मद अफजल, शिव शंकर, ग्रामीण विकास सेवा समिति के मोहम्मद अशरफ, सानू गुप्ता, सुभेनद्र पाठक, रमाकांत आदि की अहम भूमिका रही इनके द्वारा टीबी और एच आई वी के संबंध को गहन से सभी के समक्ष रखा और जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में एचआईवी, एड्स जागरूकता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version