आगरा: समाजवादी पार्टी (सपा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और साजिशपूर्ण बताया है। सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर हो रही मतदाता सूची की कथित चोरी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

शब्बीर अब्बास ने स्पष्ट किया कि अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवाल किसी धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि SIR के नाम पर किसी मतदाता का वोटिंग अधिकार छीना जाता है, तो सपा चुप नहीं बैठेगी और इसका पुरजोर विरोध करेगी।

उन्होंने मौलाना रज़वी और उनके जैसे लोगों पर भाजपा के एजेंट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। अब्बास ने चेतावनी दी कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को जनता समय आने पर करारा जवाब देगी।

महानगर अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि समाजवादी पार्टी न डरने वाली है, न झुकने वाली। हम हर कीमत पर लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा करेंगे। आगरा से यह संदेश साफ है कि सपा पूरी मजबूती के साथ अखिलेश यादव के साथ खड़ी है।

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले समय में SIR के मुद्दे पर सपा और अधिक आक्रामक रुख अपनाएगी और जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेगी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version