आगरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संपर्क प्रमुख आनंद कुमार का सोमवार को सहारनपुर में अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संघ विचार परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। आनंद कुमार मूल रूप से आगरा के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार इन दिनों सहारनपुर में संघ के प्राथमिक वर्ग के प्रवास पर थे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। तत्काल चिकित्सा प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रांत सह प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि आनंद कुमार की प्रारंभिक से उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई आगरा में हुई थी। वर्ष 1982 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी उन्होंने सांसारिक उन्नति को ठुकराकर 1984 में संघ प्रचारक के रूप में पूर्णकालिक दायित्व स्वीकार किया।

उन्होंने तहसील प्रचारक से शुरुआत की, मेरठ में विभाग प्रचारक रहे, कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की। कुछ समय सेवा भारती में भी क्षेत्रीय अधिकारी रहे। वर्तमान में वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संपर्क प्रमुख के महत्वपूर्ण दायित्व को निभा रहे थे।

आनंद कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके निवास 9, नार्थ विजय नगर कॉलोनी, आगरा से प्रातः 11 बजे निकलने वाली अंतिम यात्रा के साथ ताजगंज श्मशान घाट पर वैदिक विधि-विधान से किया जाएगा।

संघ परिवार ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version