आगरा: दो चांदी कारीगरों द्वारा 46 किलो चांदी हड़प लेने का मुकदमा थाना छत्ता में दर्ज कराया गया है। इस चांदी की कीमत वर्तमान में एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक, वर्ष 2024 में दोनों आरोपी तीन बार में पायलें बनाने के लिए 46 किलो सौ ग्राम चांदी ले गए थे। लेकिन पायल बनाकर नहीं दीं, न ही चांदी वापस की। मांगने पर गाली-गलौज करने के साथ ही काटकर यमुना में फेंकने की धमकी दी। बेलनगंज के निकट लेन गऊशाला निवासी नीरज वर्मा ने यह मुकदमा मनीष कुमार व उनके भाई सुभाष कुमार निवासी आनंद नगर जगदीशपुरा के खिलाफ दर्ज कराया है। नीरज युग ओर्नामेंट्स के नाम से चांदी के आभूषणों का व्यापार करते हैं।

नीरज का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद अदालत की शरण ली। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version