आगरा। आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय युवती के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर युवती का पता लगाया। फिलहाल मुख्य आरोपी युव‍क की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह घटना शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों के अनुसार युवती को एक युवक ने फोन कर  घर से बुलाया और बाद में वह उसे अपने साथ लेकर चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने तत्काल थाना शमसाबाद में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई।

लगातार दबिश, विभिन्न स्थानों पर की खोजबीन

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। शमसाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार सैनी के निर्देशन में टीम ने युवती की तलाश के लिए रातभर कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, स्थानीय जानकारी और तकनीकी सर्विलांस की मदद से युवती तक पहुंच  बनाई।

24 घंटे में बरामद, परिवार ने जताई राहत

इंस्पेक्टर पवन कुमार सैनी ने बताया कि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। हमारी टीम ने 24 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version