अलीगढ़। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मानसिक रोग विभाग की सेवाएं पूर्ण रूप से सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित मरीजों को विभाग में समुचित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि अवसाद, अनिद्रा, तनाव एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का नियमित परीक्षण एवं उपचार मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. टी.डी. सन्मित द्वारा किया जा रहा है। उनकी तैनाती के बाद विभाग की उपचार व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।
इसके अतिरिक्त मनोरोग काउंसलर अनीस अहमद द्वारा मरीजों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु उचित परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे मरीजों को समग्र उपचार उपलब्ध हो सके।
चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित मरीजों को दवा, परामर्श एवं आवश्यक काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रशासन मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जनसामान्य से अपील की है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला चिकित्सालय के मानसिक रोग विभाग में निःसंकोच संपर्क करें। अस्पताल प्रशासन गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
- रिपोर्ट – संजय भारद्वाज

