आगरा। थाना बरहन क्षेत्र के चंद्र वाटिका के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बरहन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में था और शराब के नशे में था। अचानक संतुलन बिगड़ने पर उसने सामने से जा रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला कुछ मीटर दूर जा गिरी।

घायल महिला की पहचान शिमलेश निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है, जो बरहन स्थित चंद्र वाटिका में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। हादसे के बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शराब पीकर लापरवाही से वाहन चलाने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version